ब्रेकिंग न्यूज़

हिंसा का आरोपी पुलिस की पकड़ में ..... 26 जनवरी को दिल्ली हिंसा में आरोपी को पंजाब से किया काबू ... पढ़े ..??

- एक लाख के इनामी गुरजोत को अमृतसर से दिल्ली पुलिस ने दबोचा      

खबरनामा इंडिया माझा इंचार्ज। अमृतसर, पंजाब 

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने लाल किले पर तिरंगे का अपमान करने वाले आरोपी गुरजोत को अमृतसर से काबू कर बड़ी सफलता हासिल की है। बताने योग्य है कि उक्त आरोपी पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसकी पुष्टि करते हुए दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुरजोत अमृतसर अपने घर में छिपा हुआ है। जिसके बाद घेराबंदी कर उसको घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दे कि किसान आंदोलन के चलते 26 जनवरी को दिल्ली में जो हिंसा हुई और इसी दौरान लाल किले पर तिरंगे के अपमान की घटना घाटी थी। जिस संबंध में दिल्ली पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र भी दाखिल किया था। जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। दिल्ली पुलिस की जांच में यह भी पाया गया कि हिंसा की पहले से ही तैयारी थी। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने विभिन्न स्तर पर जांच कर 43 मामले दर्ज किए थे।

यह भी बताने योग है कि उक्त मामले में पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू और गुरजोत सिंह के अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वांटेड मनजिंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया है। और अब तक लगभग डेढ़ सौ गिरफ्तारियां हो चुकी है। वहीं कई आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।


No comments