कोरोना में मृत्यु दर ने बढ़ाई चिंता ..... आज 14 नए पोसिटिव सहित 4 की मौत .... पढे लिस्ट ..??? .
- जिले में मौत का आंकड़ा पहुंचा 510 पर, जून के 12 दिनों में 34 की मौत
- जिले में अभी तक 156460 लोगो को लगी कोरोना की वेक्सीन
- जिले मे कोरोना संक्रमित मरीजों की रोजाना हो रही मौत से मृत्यु दर पहुंची 2.95 % , रिकवरी रेट 94.80 %
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला
प्रदेश में कई दिनों से कोरोना एक्टिव केस भी कम हो रहे है। लेकिन कपूरथला जिले में मृत्यु दर कम होने की बजाय बढ़ रही है। कोरोना की रफ़्तार में कमी के चलते शुक्रवार को जिले में 14 नए पोसिटिव और 4 मरीजो की मौत हुई है। वहीँ मौत का आंकड़ा 510 पर पहुँच गया है।
वहीँ जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रणदीप सिंह ने बताया कि जिले में चल रही वेक्सिनेशन ड्राइव वेक्सीन आने के बाद फिर से निरंतर जारी हो गई है। और आज 349 लोगो को वैक्सीन लगने के बाद जिले में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 156460 पर पहुँच गया है। उन्होंने सभी जिला वासिओ को वक्सीन करवाने की अपील भी की है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला में शुक्रवार को आए 14 नए मामलों में 8 फरीदकोट लेब से, एंटीजन से 4 और अन्य लेब से 2 पोसिटिव की रिपोर्ट मिली है। वहीँ 2453 नए सेम्पल भी लिए गये है। वहीँ फरीदकोट लेब से 659 की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है। और 40 की हालात चिंताजनक है।
स्वस्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अभी तक जिले में 17271 पोजिटिव के साथ साथ 16373 मरीज ठीक भी हुए है। 507 एक्टिव केस है वही 62 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं।
- 4 संक्रमित मरीजो की मौत
स्वास्थ्य विभाग कपूरथला से मिली जानकारी के अनुसार 77 वर्षीय वासी भुलत्थ और 60 वर्षीय वासी गांव हुसैनपुर दुलोवाल की निजी अस्पताल जालंधर में, 74 वर्षीय बजुर्ग वासी नकोदर रोड कपूरथला की जीएमसी अमृतसर में और 67 वर्षीय वासी सुल्तानपुर लोधी की आइसोलेशन वार्ड कपूरथला में उपचार के दौरान मौत हुई है। जिसके बाद जिले में मौत का आंकड़ा 510 पर पहुँच गया है।
- लिस्ट में देखे कहां से किस की रिपोर्ट आई पोसिटिव ....















No comments