ब्रेकिंग न्यूज़

वैक्सीनेशन ...... श्री सत्यनाराण मंदिर और अमरनाथ हिन्दू हाई स्कूल में 620 लोगो को लगी वेक्सीन, मंदिर में कल भी लगेगा कैंप ........

 - श्री सत्यनाराण मंदिर में 270 लोगो को कोविशील्ड और 100 लोगों को कोवेक्सीन का लगा टीका  

- अमरनाथ हिन्दू हाई स्कूल में 250 लोगो की हुई वेक्सीनेशन   

- जनता को संदेश --- कोरोना के नियमों की पालना बेहद जरूरी, स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

पंजाब सरकार के नये आदेशों के तहत प्रदेश में को-वेक्सीन की दूसरी डोज़ और 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वर्ग के लोगो को वेक्सीन लगाने की मंजूरी के बाद 26 जून को भी कपूरथला के श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर और अमरनाथ हिन्दू हाई स्कूल परिसर में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 620 लोगो ने कोरोना वेक्सीन का टीका लगाया गया। इस बात की विस्तार से जानकारी देते हुए श्री सत्यनारायण मंदिर प्रबंधक कमेटी के सेवादार डॉ राजेंद्र भोला ने बताया कि सिविल अस्पताल की टीम के सहयोग और डॉ  राजीव भगत के नेत्रत्व में आयोजित कैंप में श्री सत्य नारायण मंदिर परिसर में 270 कोविशिलङ और 100 कोवेक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। नरेश गोसाई ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए हर किसी को वेक्सिनेशन करवानी चाहिए। वहीँ माहौल में बुजुर्गों में टीका लगवाने के लिए अधिक उत्साह देखा जा रहा है।

वहीँ श्री सत्यनारायण मंदिर के मुख्य सेवादार नरेश गोसाई ने बताया कि कल 27 जून को भी वेक्सिनेशन केम्प का आयोजन किया जायगा। जिसमे को- वैक्सिंन की दूसरी डोज़ और 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगो को पहली और दूसरी डोज़ लगाई जायगी। इसके साथ ही विदेश पढ़ने के लिए जाने वाले विद्यार्थीओ के लिए भी अब सरकार ने टीकाकरण मंजूरी दे दी है। जिनको मंदिर परिसर में आयोजित केम्प में वेक्सीन लगाई जायगी। उन्होंने यह भी बताया कि वेक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों के बैठे तथा जलपान की व्यवस्था मंदिर कमेटी की तरफ से की जाती है।

वहीं दूसरी तरफ अमरनाथ हिंदू हाई स्कूल की डायरेक्टर शाइन शर्मा के अनुसार 26 जून को सिविल अस्पताल की टीम के सहयोग से स्कूल परिसर में लगाए गए वैक्सीनेशन कैंप के दौरान 250 लोगों को टीकाकरण किया गया है। वहीं उन्होंने इस कैंप के आयोजन को लेकर डीसी कपूरथला दीप्ति उप्पल, सिविल सर्जन डॉ परमिंदर कौर तथा वार्ड 6 की पार्षद ज्योति धीर का आभार भी व्यक्त किया है। 

इस श्री सत्यनारायण मंदिर में आयोजित वैक्सीनेशन ड्राइव में प्रबंधक कमेटी की तरफ से डॉ भोला भीम सेन अग्रवाल, रविंदर अग्रवाल, राजेश सूरी, अमन बहन ,पुलकित सूरी, अनिल गुप्ता, राकेश शर्मा, पंकज, सुशील सूरी आदि ने वैक्सीनेशन कैंप में आने वाले लोगों की रजिस्ट्रेशन तथा अन्य कार्यों में सेवा निभा रहे हैं। 


No comments