Breaking ..... सिलेंडर से भरे टैंपू में गैस लीक होने से अफरा तफरी का माहौल बना ... ???
- सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच मालिक को बुलाया
- मालिक बोला -- यह CO2 गैस है जिसे कोई खतरा नहीं, धूप में खड़े रहने से सेफ्टी वाल्व लीक हुआ
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब के कपूरथला शहर में मस्जिद चौक के नजदीक खड़े गैस सिलेंडर को से भरे एक टेंपो से अचानक गैस लीक होने लगी जिससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। गैस लीक होने से दहशत मे आए कुछ लोगों ने तुरंत पीसीआर टीम को सूचना देने पर मौके पर पीसीआर टीम पहुंच गई। जिसके बाद टेंपो के मालिक से संपर्क करने पर मालिक ने आकर बताया कि इन सिलेंडरों में CO2 गैस है जिसका कोई नुकसान नहीं है।
लीक हो रहे सिलेंडर को चेक करने के बाद मालिक ने यह भी बताया धूप में खड़े रहने से सिलेंडर गर्म हो गया है और उसका सेफ्टी वॉल खुल गया जिससे गैस लीक हो गई वैसे कोई खतरे की बात नहीं है। वहीं दूसरी तरफ मालिक ने कुछ ही देर में सिलेंडर की लीकेज को ठीक कर गैस लीक होने को रोक दिया। और टैंपू को छांव में खड़ा कर दिया गया।













No comments