ब्रेकिंग न्यूज़

आत्महत्या ....... 60 वर्षीय बुजुर्ग ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट भी मिला ...??

- पिछले कई दिनों से परेशान था बुजुर्ग      

खबरनामा इंडिया कुलदीप। होशियारपुर, पंजाब     

पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव बडेसरों में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।  मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है । सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और सुसाइड नोट कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। 

होशियारपुर के थाना गढ़शंकर के ‌SI राकेश कुमार के अनुसार मृतक की पहचान अजीत सिंह पुत्र प्रकाश राम के रूप में हुई है। मंगलवार कोसोवो जब अजीत सिंह का बेटा उन्हें जगाने आया तो तो उसने देखा की अजीत सिंह ने फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अजीत सिंह के पास से मिले सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा कि वह अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार हैं। इसलिए किसी को परेशान न किया जाए। वही परिजनों का कहना है कि अजीत सिंह पिछले कई दिनों से परेशान था। इसी परेशानी के चलते उन्होंने खुदकुशी की होगी।

No comments