ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस की उपलब्धि .... लूट की योजना बना रहे 5 में से 3 चढ़े पुलिस के हत्थे चढ़े ...

- 7 मोबाइल, 2 दातर और बिना नंबर की बाइक बरामद

- गैंग बनाकर अभी तक 8 वारदातों को दे चुके अंजाम   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला  

कपूरथला के थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने लूट योजना रहे 5 युवको में से 3 को काबू करने में सफलता हासिल की है। और प्राथमिक पूछताछ में काबू किये आरोपिओ ने कबूला है कि अब तक वह छीनाझपटी की 8 वारदात को अंजाम चुके है। बीतें सोमवार भी वह वारदात करने के लिए एकत्रित हुए थे। लेकिन फत्तूढींगा की पुलिस ने  धर दबोचा और 5 युवकों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी स्वर्ण सिंह बल के अनुसार थाना फत्तढींगा के एसएचओ अमनदीप नाहर को सूचना मिली थी कि गांव सुर्खपुर समीप बने ईंट के भट्‌ठे के पास पांच युवक लूट व छीनाझपटी की वारदात करने के लिए एकत्रित हो सलाह कर रहे है। इन लोगों ने चार पांच महीने पहले शाहकोट क्षेत्र में पेट्रोल पंप लूटने की कोशिश की थी। 

प्रभारी अमनदीप नाहर व डयूटी अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने सूचना के आधार पर पुलिस टीम सहित उक्त स्थान पर रेड कर दी। रेड दौरान वहां से 2 युवक फरार हो गए जबकि 3 युवक पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिए। काबू किये गए युवकों ने अपना नाम  सागर, अजय कुमार निवासी लोहिया खास, रुस्तम निवासी गांव रामपुर थाना सुल्तानपुर बताया है। जबकि 2 युवक जो मौके से फरार हो गए उनके नाम अमन व आकाश निवासी लोहियां है। आरोपिओ के पास से 3 ओपो तथा 3 वीवो, 1 सैमसंग मोबाइल व 2 लोहे के दातर तथा एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। 

थाना फत्तूढींगा के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि पकड़े गए युवक जालंधर के लोहियां खास के रहने वाले है। लेकिन लूटपाट व छीनाझपटी करने के लिए कपूरथला, नकोदर, फिल्लौर व लुधियाना को टारगेट बनाया हुआ था। पांचों युवक पहले एक जगह पर एकत्रित होते तथा पूरी प्लानिंग कर वारदात को अंजाम देते थे। एक बार जब वारदात करने के लिए निकलते तो तीन चार मोबाइल फोन छीन लाते थे और लूटपाट करने के बाद वह जल्द ही दूसरे जिलें में पहुंच जाते थे। 


No comments