पंजाब पुलिस का सीज़ एंड सर्च ऑपरेशन ..... 5 किलो हेरोइन मामले में पीओ दो नशा तस्करों सहित 6 किये गिरफ्तार ... पढ़े कहाँ से .. ???
- 525 ग्राम हेरोइन, 270 ग्राम नशीला पाउडर, 960 नशीली गोलियां, 150 किलो लाहन व स्कॉर्पियो जब्त
- एसपी, डीएसपी, 3 एसएचओ व 160 पुलिस कर्मियों की टीमों ने नशे के लिए बदनाम गांव लाटियांवाल घेरा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
पंजाब के कपूरथला जिले की पुलिस ने नशा तस्करी के लिए बदनाम गांव लाटियांवाल में सीज़ एंड सर्च आपरेशन चला कर छह बड़े तस्करों को भारी मात्रा में नशे की खेप सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। काबू किये गए आरोपिओ में पांच किलो हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित दो भगोड़े भी शामिल हैं।
कपूरथला एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के अनुसार एसपी डी विशालजीत सिंह और डीएसपी सरवन सिंह बल की निगरानी में तीन एसएचओ और 160 पुलिस कर्मचारियो के साथ विभिन्न टीमों का गठन किया गया था। जिसके बाद टीमों ने नशे के लिए बदनाम गांव लाटियांवाल को घेरकर गांव में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस टीमों ने 05 किलो हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित दो पीओ सहित 6 बड़े तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और अवैध शराब बरामद की है।
काबू किये गए तस्करों की पहचान राजवीर सिंह उर्फ राजू, सुखजीवन सिंह, लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा, अमरजीत सिंह, कुलबीर सिंह उर्फ सोहन सभी निवासी गांव लाटियांवाल और हरपाल सिंह उर्फ पाला निवासी गांव तोती सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर राजवीर सिंह उर्फ राजू और सुखजीवन सिंह दोनों एक अगस्त 2019 को पांच हेरोइन न बरामदगी के मामले में पीओ चल रहे थे। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
इस अभियान के दौरान भी पुलिस ने आरोपी राजवीर सिंह उर्फ राजू से 260 ग्राम हेरोइन और सुखजीवन सिंह से 265 ग्राम हेरोइन, लखविंदर सिंह उर्फ लाखा से 450 नशीली गोलियां, अमरजीत सिंह के पास से 510 नशीली गोलियां, आरोपी हरपाल सिंह उर्फ पाला के पास से 270 ग्राम नशीला पाउडर और एक स्कॉर्पियो बरामद की। आरोपी कुलवीर सिंह उर्फ सोहन के पास से 150 किलो लाहन मिली है।थाना सुल्तानपुर लोधी में इन नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी की विभिन्न धाराओं के तहत छह अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।















No comments