जरूरी सूचना ..... 13 जून को इस धार्मिक स्थान में लगेगी इन लोगो को वैक्सिंन ... पढ़े ..????
- श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में 18 वर्ष से अधिक को पहली डोज और कोवेक्सीन की दूसरी डोज़ के लिए आयोजित हो रहा है कैंप
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार द्वारा कोरोना की वैक्सिंग के संबंध में आए नये निर्देशों के अनुसार और वैक्सिंन दवाई की उपलब्धता को देखते हुए 13 जून रविवार को कपूरथला शहर के धार्मिक परिसर श्री सत्य नारायण मंदिर में वैक्सीनेशन कैंप आयोजन किया जा रहा हैं। इस बात की जानकारी मंदिर के सेवादार नरेश गोसाई ने देते हुए बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे से को-वैक्सीन की दूसरी डोज़ और 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को कोवशीलड की डोज़ के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सहयोग से कैंप का आयोजन किया गया है।
श्री सत्यनारायण मंदिर के सेवादार नरेश गोसाई ने आने वाले लोगो से आग्रह किया कि वह अपनी पहचान के लिए आईडी कार्ड साथ जरूर लाये। उन्होंने यह भी बताया कि वेक्सिनेशन के उपरांत बैठने व जलपान की व्यवस्था मदिर प्रबंधक कमेटी की तरफ से की गई है।
उन्होंने शनिवार को लगे केम्प के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज मंदिर परिसर में आयोजित किए गए वैक्सीनेशन कैंप के दौरान 18 वर्ष से अधिक की आयु के 170 लोगों को, 45 वर्ष से अधिक उम्र के 20 लोगों को कोविशिलङ तथा 10 लोगों को को-वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है।










No comments