धार्मिक स्थानों में वैक्सीनेशन सेवा ...... शहर के दो मंदिरो में आयोजित कैंप में 306 लोगो को लगी वेक्सीन, कल भी लगेगा कैंप ........
- श्री सत्यनाराण मंदिर में 196 लोगो को और श्री रानी साहिबा मंदिर में 110 को को-वैक्सीन और कोविशील्ड का लगा टीका
- जनता को संदेश --- कोरोना के नियमों की पालना बेहद जरूरी, स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार के नये आदेशों के तहत प्रदेश में को-वेक्सीन की दूसरी डोज़ और 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगो को वेक्सीन लगाने की मंजूरी के बाद 13 जून रविवार को कपूरथला के श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर और श्री रानी साहिबा मंदिर में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे 306 लोगो ने कोरोना वेक्सीन का टीका लगाया गया। इस बात की विस्तार से जानकारी देते हुए एसएमओ डॉक्टर संदीप धवन ने बताया कि सिविल अस्पताल की टीम के सहयोग और डॉ राजीव भगत के नेत्रत्व में आयोजित कैंप में श्री सत्य नारायण मंदिर परिसर में 166 कोविशिलङ और 30 कोवेक्सीन की डोज़ लगाई गई। जबकि श्री रानी साहिबा मंदिर परिसर में 110 लोगो को वेक्सीन की डोज़ लगाई गई है।
वहीँ श्री सत्यनारायण मंदिर के मुख्य सेवादार नरेश गोसाई ने बताया कि कल 14 जून को भी वेक्सिनेशन केम्प लगाया जायगा। जिसमे को- वैक्सिंन की दूसरी डोज़ और 18 वर्ष से ऊपर के लोगो को पहली और दूसरी डोज़ लगाई जायगी। इसके साथ ही विदेश पढ़ने के लिए जाने वाले विद्यार्थीओ के लिए भी अब सरकार ने टीकाकरण मंजूरी दे दी है। जिनको 14 जून से मंदिर परिसर में वेक्सीन लगाई जायगी। उन्होंने यह भी बताया कि वेक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों के बैठे तथा जलपान की व्यवस्था मंदिर कमेटी की तरफ से की जाती है।
इस वैक्सीनेशन ड्राइव में प्रबंधक कमेटी की तरफ से डॉ भोला भीम सेन अग्रवाल, रविंदर अग्रवाल, राजेश सूरी, अमन बहन ,पुलकित सूरी, अनिल गुप्ता, राकेश शर्मा, पंकज, सुशील सूरी आदि ने वैक्सीनेशन कैंप में आने वाले लोगों की रजिस्ट्रेशन तथा अन्य कार्यों में सेवा निभा रहे हैं।












No comments