पंजाब में 300 बिजली यूनिट माफ करने के केजरीवाल के वादे ने सभी राजनीतिक दलों की नींद उड़ा दी है -- गुरपाल सिंह
- प्रदेश में आप बनने पर हर वर्ग के लोगों को बराबर सुविधाएं होंगी प्रदान
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब की जनता को लाभ देने के लिए किये गए 3 बड़े ऐलान से सभी राजनितिक दलों की नींद उड़ गई है। इन शब्दों को बयां करते हुए आप के जिला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन ने करते हुए कहा वदो में हर वर्ग को 300 यूनिट बिजली माफ, पुराने बकाया व माफ कर काटे हुए बिजली कनैक्शनों को वापिस बहाल करना व 24 घंटे निरंतर बिजली सप्लाई देने प्रदेश की जनता के हित में है। गुरपाल सिंह इंडियन ने कहा कि केजरीवाल ने सिर्फ ऐलान नही किया है बल्कि पंजाब की जनता के साथ वायदा किया है कि हर वर्ग के लोगों को बराबर सुविधाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि 300 यूनिट बिजली माफी के बंब ने सभी राजनीतिक दलों को हिलाकर रख दिया है। और सभी रिवायती पार्टियों की नींद उड़ा दी है। इंडियन ने यह भी कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश पुनः खुशहाली के रास्तें पर आ जाएगा।










No comments