ब्रेकिंग न्यूज़

बेहबल कलां मामला ..... नई SIT ने अब पूर्व CM बादल को किया तलब ...पढ़े कब ...???

- 16 जून को पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल से SIT करेगी पूछताछ   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब  


पंजाब के कोटकपूरा में वर्ष 2015 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग के मामले में गठित की गई नई SIT  ने अब पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को पूछताछ के लिए 16 जून को तलब किया है। इस दौरान प्रकाश सिंह बादल से बारीकी से पूछताछ की जाएगी कि गोली पुलिस ने अपने बचाव में चलाई या फिर किसी राजनितिक दबाव में चलाई गई। 

बता दे कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर कोटकपूरा के बहबल कलां मामले की जांच के लिए अब ADGP एलके यादव की अगुवाई वाली नै SIT का गठन हुआ है। और इस SIT ने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को 16 जून को सुबह 10.30 बजे पूछताछ के लिए तलब किया है।

इससे पहले भी रिटायर्ड आईजी कुंवर विजय प्रताप की अगुवाई वाली SIT ने  पिछले साल 16 नवंबर को प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ की थी। अब नई टीम ने फिर से उन्हें समन भेजा है। इसमें कहा गया है कि उन्हें मोहाली के फेज-8 में स्थित PSPCL के गेस्ट हाउस में पेश होना होगा।


No comments