मौनसून से पहले जिला प्रशासन हुआ सतर्क ..... पढ़े डीसी ने क्या दिए ड्रेनज विभाग को आदेश ... ???
- कांजली वैटलैंड में चल रहे काम का डीसी ने किया निरीक्षण, ड्रेनों की सफ़ाई का काम तेज़ी से पूरा करने को कहा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
आने वाली बरसात से पहले बाढ की रोकथाम के लिए ड्रेनों की सफ़ाई के चल रहे काम को तेज़ी के साथ पूरा किया जाये । यह आदेश डीसी कपूरथला दीप्ति उप्पल ने ड्रेनज विभाग के आधिकारियों को दिए है। डीसी की द्वारा सोमवार को जिले के उच्च आधिकारियों सहित वडाला ड्रेन और वेस्ट बेई में चल रहे काम का निरीक्षण भी किया गया।
उन्होनें कहा कि आगामी मौनसून सीजन से पहले ड्रेनों की सफ़ाई यकीनी बनाई जाए और विशेष कर पुल के नीचे किसी भी किस्म की बूटी आदि को पूरी तरह साफ़ किया जाए। ड्रेनेज विभाग की तरफ से वडाला ड्रेन को 31 हज़ार फुट की लंबाई तक जबकि वेस्ट बेई को 29500 फुट लंबाई तक साफ़ किया जायेगा।
डीसी द्वारा कांजली वैट्टलैंड में चल रहे काम का भी जायज़ा लिया गया। इसके इलावा उन्होनें कांजली में ही बने आटे की चक्कियों का भी दौरा किया। उन्होनें कहा कि कांजली वैट्टलैंड में बूटी की समस्या के पक्के हल के लिए फाइबर ब्लाक लाने बारे प्रस्ताव एक हफ्ते के अंदर सौंपा जाए।
उन्होनें एसडीएम कपूरथला वरिन्दर पाल सिंह बाजवा को कहा कि वह काम को समय पर पूरा करने के लिए निजी तौर पर काम की निगरानी करे। इस के इलावा एसडीएम वरिन्दरपाल की तरफ से भी डीसी के आदेशों पर बाघूवाला पत्तन में चल रहे काम का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर ज़िला माल अधिकारी परमजीत सिंह सहोता,एसडीओ गुरचरन सिंह पन्नू, सुपरडैंट सतबीर सिंह भी उपस्थित थे।










No comments