पंजाब की राजनीति में हलचल ...... 25 साल बाद फिर हुआ SAD और BSP मे गठजोड़ .... 2022 के चुनाव साथ लड़ेंगे ....
बताने योग्य है कि शनिवार को SAD के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने गठबंधन के बाद पंजाब में एक साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की है। जबकि सुखबीर बादल ने तो पहले ही घोषणा की थी कि इस बार डिप्टी सीएम का पद एससी कैटेगिरी के सदस्य को देंगे। उसी समय SAD और BSP के जुड़ने के संकेत मिल गए थे कि राज्य में दोलों दल एक बार फिर साथ आ सकते हैं। यह भी बताने योग्य है कि शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा से लंबे समय तक गठजोड़ रखने के बाद केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के मुद्दे पर खुद को गठबंधन से अलग कर लिया था।
- 2022 चुनावो में बसपा 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
बता दे कि पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीट में से शिरोमणि अकाली दल ने बसपा को 20 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कह दिया हैं। इसके तहत बीएसपी माझा में 5, दोआबा में 8 और मालवा क्षेत्र में 7 पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। और बाकी की बची हुई सीटों पर शिरोमणि अकाली दल अपने उम्मीदवार उतारेगी।















No comments