पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी ..... आतंकियों को सप्लाई होने वाली 48 विदेशी पिस्तौल के साथ तस्कर काबू ... पढ़ें कहां ...??
- अमेरिकी हैंडलर के इशारे पर होनी थी आतंकियों को सप्लाई
खबरनामा इंडिया माझा इंचार्ज। अमृतसर, पंजाब
पंजाब के अमृतसर जिले में पुलिस की खुफिया जांच ने विदेशी हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। साथ ही पुलिस ने अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जिसके पास से 48 विदेशी पिस्तौल बरामद की गई इससे पहले अमृतसर देहात पुलिस ने मध्यप्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे लगभग 50 पिस्तौल बरामद की थी पिछले डेढ़ महीने में पंजाब पुलिस की यह दूसरी बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा काबू किए गए आरोपी जगजीत सिंह पुत्र जग्गू वाशी पुृरिया कला बटाला ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह कबूल किया है कि वह अमेरिका में बैठे अपने साथी दमनजीत और थर्मल कहलो के इशारे पर हथियार सप्लाई करने का काम करता है। वहीं विभागीय सूत्रों की मानें तो आरोपियों के तार पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से जुड़े होने की प्रबल संभावना है फिलहाल पुलिस काबू किए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पंजाब के डीजीपी कार्यालय के अनुसार गिरफ्तार दिए गए आरोपी के संबंध पाकिस्तान के आतंकी संगठनों और अमेरिका कनाडा और यूके में भारत विरोधी खालिस्तानी समर्थकों के साथ है आरोपी अमेरिका में बैठे हैंडलर के इशारे पर हथियारों की सप्लाई करने निकला था।










No comments