खुदकुशी ..... 24 वर्षीय फौजी ने अपनी पगड़ी से फंदा लगाकर की आत्महत्या ... ???
- आत्महत्या से पहले परिवार को भेजें मैसेज कहां अधिकारी परेशान करते हैं, मैं जीना नहीं चाहता
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। मानसा, पंजाब
पंजाब के मानसा जिले में एक 24 वर्षीय फौजी द्वारा अपनी ही पगड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। यह भी जानकारी है कि 62 इंजीनियर रेजीमेंट के जवान प्रभु दयाल सिंह ने मरने से पहले अपने परिवार को ऑडियो मैसेज भेजे जिसमे उसने कहा कि अधिकारी उसे परेशान करते हैं वह जीना नहीं चाहता है। मृतक द्वारा भेजे गए ऑडियो मैसेज को आधार बनाकर पुलिस ने 3 सैन्य अधिकारियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार 24 वर्षीय फौजी प्रभु दयाल सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह 62 इंजीनियर रेजीमेंट में जवान था तथा 24 मई को सूरतगढ़ में ड्यूटी के दौरान उसने अपनी पगड़ी से फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली थी। 25 मई को उसके गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन मां-बाप ने पुलिस को एक शिकायत दी जिसमें उन्होंने एक फौजी बेटे की खुदकुशी पर सवाल उठाते हुए फौजी पुत्र द्वारा भेजे गए ऑडियो मैसेज पुलिस को दिए। जिसके आधार पर पुलिस ने 3 सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल परंपरित सिंह, विनोद कुमार व मेजर सूबेदार उधम सिंह के खिलाफ खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।













No comments