चोरो पर जिला पुलिस की पकड़ ...... बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा ..... पढ़े कहाँ से . ??
- श्री बेर साहिब के बाहर से की थी बाइक चोरी, पुलिस ने किया काबू
खबरनामा इंडिया गगनदीप सिंह। कपूरथला
जिला कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी थाना की पुलिस ने गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर से बाइक चोरी करने वाले एक चोर को काबू किया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
जिला पुलिस को दर्ज ब्यान में पीड़ित हीरा सिंह वासी गांव अकबरपुर ने बताया कि वह 12 जून को गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में हीरो हांडा सप्लेंडर बाइक नंबर पीबी08-बीजी-7156 पर माथा टेकने गया था। और बाइक गुरुद्वारा साहिब के बाहर ही की थी। जब वह माथा टेक कर वापिस बाहर आया तो देखा कि मेरा वहां बाइक नहीं थी। उसने अपने तौर पर बाइक की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिर उसे कहीं से मालूम हुआ कि उसकी बाइक गुरविंदर सिंह वासी गांव तलवंडी चौधरियां ने चोरी की है। जिसकी शिकायत पुलिस को देने पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।










No comments