ब्रेकिंग न्यूज़

Corona update ..... 3 संक्रमित महिलाओं की मौत, 84 पोसिटिव.... पढे लिस्ट ..???

- जिले मे कोरोना संक्रमित मरीजों की रोजाना हो रही मौत से मृत्यु दर पहुंची 2.865 % 
- बिगड़ते हालातों के बावजूद प्रदेश की जनता हो रही है लापरवाह, वेक्सीन है लेकिन एहतियात जरुरी  

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला  

देश में कोरोना की दूसरी वेव के चलते पंजाब कोरोना का हब बनता जा रहा है। और कोरोना संकर्मण के मामलो में महाराष्ट्र के बाद पंजाब दूसरे नंबर पर है। मंगलवार को कपूरथला जिले में 84 नए पोसिटिव और 3 महिला संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। जबकि पिछले 8 दिनों में 28 मरीजों की मौत हो होने से दहशत का माहौल है। इन हालातो ने जिले में मृत्यु दर को इतना बढ़ा दिया है कि पिछले कोरोना के सीजन में भी इतना नहीं था। अगर ऐसे ही हालत बिगड़ते रहे तो जिले में फिर से लॉक डाउन लगने की संभावना बरकरार है। जिसका संकेत सीएम पंजाब दे चुके है। 
बताने योग्य है कि कपूरथला शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में भी फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे है। लेकिन कोरोना संकर्मण के बढ़ते मामंलो की मुख्य वजह लोगों द्वारा का मास्क न पहनना और सोशल डिस्टेंस बनाये रखने में लापरवाही माना जा रहा है, दूसरी तरफ ऐसे लोगो के खिलाफ पुलिस की सख्ती भी शुरू है। 
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण में एहतियात बेहद ही जरूरी है, नहीं तो हालत और भी गंभीर हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने खबरनामा इंडिया के माध्यम से कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में जनता से सहयोग की मांग करते हुए कॉविड नियमों की पालना करने की अपील भी की है। 
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला में मंगलवार को आए 84 नए मामलों में 31 फरिकोट लेब से, एंटीजन से 8 और अन्य लेब से 45 पोसिटिव रिपोर्ट मिली है। जब्कि फरीदकोट से 232 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है। वहीँ 1901 सेम्पल भी लिए गये है।  
स्वस्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अभी तक जिले में 9597 पोजिटिव के साथ साथ 8593 मरीज ठीक भी हुए है। 731 एक्टिव कैस है वही 141 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं।
- कपुरथला में 3 संक्रमित मरीजो की मौत 
                        स्वास्थ्य विभाग कपूरथला से मिली जानकारी के अनुसार 68 वर्षीय महिला वासी कपूरथला और 63 वर्षीय महिला वासी गांव रायपुर पीरबख्श की निजी अस्पताल जालंधर में और 75 वर्षीय महिला वासी कपूरथला की जीएमसी अमृतसर में उपचार के दौरान मौत हुई है। जिसके बाद जिले में मौत का आंकड़ा 275 पर पहुँच गया है। 

- लिस्ट में देखे आज कितने पोसिटिव कहा से मिले ......  




No comments