नाइट कर्फ्यू के खिलाफ एकजूट हुए प्रदेश के होटल-रेस्टोरेंट मालिक ..... पढे क्या बोले ....???
- जब रैलियों में सैकड़ों लोगों के एकत्र होने से कोरोना नहीं फैलता तो होटल रेस्टोरेंट में कैसे -- होटल मालिक
खबरनामा इंडिया, विनय शर्मा, अमृतसर, पंजाब
पंजाब में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने जनता के बचाव के लिए लाइट कर्फ्यू की घोषणा की हुई है जिसके खिलाफ आज प्रदेश के होटल और रेस्टोरेंट मालिक एकजुट हो गए हैं। प्रदेश भर के कई जिलों से आए होटल और रेस्टोरेंट मालिक कौन ने आज अमृतसर के कचहरी चौक में चर्चित नेता मनदीप सिंह मन्ना के नेतृत्व में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। और प्रदेश में नाईट कर्फ्यू को हटाने की मांग की गई।
पंजाब के अमृतसर में एकत्र हुए होटल रेस्टोरेंट मालिकों ने नाइट कर्फ्यू को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रदेश में जगह जगह राजनीतिक रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। और उसमें हजारों की संख्या में लोग एकत्र हो रहे हैं। वही जिम में 70 से अधिक लोग हर समय होते हैं। जब इन गतिविधियों से कोरीना नही फैलता तो फिर होटलों में 20 से अधिक लोगों के कार्यक्रम पर पाबंदी क्यों लगाई गई है।
प्रदेश के होटल रेस्टोरेंट मालिकों ने कहा कि नाइट कं का सबसे ज्यादा असर होटल रेस्टोरेंट पर पड़ता है। रात 9 बजे से ग्राहक का आना शुरू होता है और सरकार ने 9 बजे नाइट कर्फ्यू से लगा रखा है। जोकि होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय के साथ सरासर धक्का है। सभी ने पंजाब सरकार से मांग की है कि नाइट कर्फ्यू को बंद किया जाए और होटल रिसोर्ट में 20 लोगों की पाबंदी को भी खत्म किया जाए।














No comments