घुसपेठ की कोशिश ...... सीमा पर बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर ...... पढे क्या मिला उनके पास से ....????
- घुसपैठियों से दो एके-47, 4 मैगजीन, 45 जिंदा राउंड और 22 किलो हेरोइन बरामद
पंजाब के अमृतसर में भारत-पाक सीमा पर बुधवार सुबह बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर देहाती पुलिस सहयोग से दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारत में घुसपैठ करते हुए मार गिराया है। जिनके पास से दो एके-47, 22 किलो हेरोइन, 4 मैगजीन, 45 जिंदा राउंड और एक लंबी प्लास्टिक की पाइप भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी घुसपैठिए अमृतसर में भारतीय सीमा से हथियार और हेरोइन की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। थाना लोपको की पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार अमृतसर की देहाती पुलिस तथा बीएसएफ के जवानों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन दौरान बुधवार सुबह पाकिस्तान सीमा पर दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारत में घुसने की कोशिश को नाकाम करते हुए दोनो को मार गिराया गया। घुसपैठियों के हाथ में एक बड़ा बैग था जिसमें 22 किलो हैरोइन, राइफल और अन्य हथियार भी थे।














No comments