ब्रेकिंग न्यूज़

कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप ....... 50 वकीलों और अन्य स्टाफ ने लगवाई कोवीशील्ड वैक्सीन ......

- जिला बार एसोसिएशन और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर फत्तूढींगा के सहयोग से न्यू ज्यूडिशियल कांपलेक्स में लगाया वैक्सीनेशन कैंप 

- वेक्सिनेशन पूरी तरह से सुरक्षित हैं लेकिन मास्क और सोशल डिस्टेंस की पालना भी जरूरी -- डा. पराशर 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला। 

देश की जनता को कोरोना महामारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई जा रही कार्बेट वैक्सीनेशन की ड्राइव में जनता बेहद उत्साहित है। जिस क्रम में जिला बार एसोसिएशन व कम्युनिटी हेल्थ सेंटर फत्तूढींगा के सहयोग से न्यू ज्यूडिशियल कांपलेक्स में बुधवार को एक वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 50 से अधिक एडवोकेट तथा अन्य स्टाफ को कोविड -19 वैक्सीन का टीका लगाया गया।

जिला बार एसोशिएशन  के प्रधान एडवोकेट मलकीत सिंह थिंद ने बताया कि एडवोकेट और उनका स्टाफ रोजाना पब्लिक डीलिंग  करते हैं जिस कारण उन्हें कोविड- 19 महामारी के शिकार होने  का खतरा बरकरार रहता है। एडवोकेट थिंद ने कहा कि बार एसोसिएशन सदस्य एडवोकेट राजबीर सिंह बावा, एडवोकेट अनुज आनंद,  कई दिनों से बार के क्लर्क व अन्य स्टाफ को वैक्सीनशन के लिए प्रेरित कर रहें है। 

बार एसोसिएशन के महा सचिव एडवोकेट संदीप सिंह ने बताया कि कम्युनिटी हेल्थ सेंटर फत्तूढींगा की टीम ने एसएमओ डॉ राजीव पराशर और नोडल अफसर डॉ तरदीप सिंह लांबा की अगुवाई में उनकी टीम ने पूर्ण सहयोग दिया और  ज्युडिशियल कॉम्पलेक्स के बार रूम में कोविड- 19 वैक्सीनशन कैंप लगवाया गया। जहां पर  50 लोगों को  कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई।

जिला न्यायालय कपूरथला के ज्यूडिशियल ऑफिसर्स अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजविंदर कौर, राम कुमार सिंगला,  रमन कुमार, जसपाल वर्मा, डॉ गुरप्रीत कौर, सीजेएम मोनिका लम्बा, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रियंका शर्मा, मिस पूनम कश्यप, मिस मोनिका, बीएस देओल ने इस वैक्सीनशन कैम्प का दौरा किया और बार एसोसिएशन एवमं सीएचसी फत्तूढींगा द्वारा किए गए नेक  प्रयास की  प्रशंसा की। अंत में बार एसोसिएशन के प्रधान मलकीत सिंह थिंद ने एसएमओ डॉ. राजीव पराशर, डॉ. तरदीप सिंह लांबा नोडल अफसर, सीएचसी फत्तूढींगा का धन्यवाद किया। 

इस अवसर पर एडवोकेट जेजेएस अरोड़ा, मोहित कपूर, राजीव पूरी, नीलम प्रताप, मनुदेव गौतम, सुरेश कालिया, खलार सिंह धम्म, सतनाम सिंह, तेजपाल सिंह, एसपीएस रत्ती, मंजीत पाल सिंह रत्ती, डेविड जॉन,  विकास उप्पल, अमरपाल सिंह, हरमनदीप सिंह बावा, सीमा सेठी, व अन्य  वकील और स्टॉफ मेंबर शामिल थे।

No comments