Corona update ..... 2 महिलाओं सहित 4 संक्रमित की मौत, 142 पोसिटिव.... पढे लिस्ट ..???
- जिले मे कोरोना संक्रमित मरीजों की रोजाना हो रही मौत से मृत्यु दर पहुंची 2.859 %
- मोती बाग, रोज एवेन्यू और प्रीत नगर में पहुंचा कोरोना, RCF से 8 पोसिटिव
- बिगड़ते हालातों के बावजूद प्रदेश की जनता हो रही है लापरवाह, वेक्सीन है लेकिन एहतियात जरुरी
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला
देश में कोरोना की दूसरी वेव के चलते पंजाब कोरोना का हब बनता जा रहा है। और कोरोना संकर्मण के मामलो में महाराष्ट्र के बाद पंजाब दूसरे नंबर पर है। सोमवार को कपूरथला जिले में 142 नए पोसिटिव और 2 महिलाओ सहित 4 संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। जबकि पिछले 7 दिनों में 25 मरीजों की मौत हो होने से दहशत का माहौल है। इन हालातो ने जिले में मृत्यु दर को इतना बढ़ा दिया है कि पिछले कोरोना के सीजन में भी इतना नहीं था। अगर ऐसे ही हालत बिगड़ते रहे तो जिले में फिर से लॉक डाउन लगने की संभावना बरकरार है। जिसका संकेत सीएम पंजाब दे चुके है।
बताने योग्य है कि कपूरथला शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में भी फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे है। लेकिन कोरोना संकर्मण के बढ़ते मामंलो की मुख्य वजह लोगों द्वारा का मास्क न पहनना और सोशल डिस्टेंस बनाये रखने में लापरवाही माना जा रहा है, दूसरी तरफ ऐसे लोगो के खिलाफ पुलिस की सख्ती भी शुरू है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण में एहतियात बेहद ही जरूरी है, नहीं तो हालत और भी गंभीर हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने खबरनामा इंडिया के माध्यम से कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में जनता से सहयोग की मांग करते हुए कॉविड नियमों की पालना करने की अपील भी की है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला में सोमवार को आए 142 नए मामलों में 118 फरिकोट लेब से, एंटीजन से 6, ट्रू नेट से 1 और अन्य लेब से 17 पोसिटिव रिपोर्ट मिली है। जब्कि फरीदकोट से 1057 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है। वहीँ 1625 सेम्पल भी लिए गये है।
स्वस्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अभी तक जिले में 9513 पोजिटिव के साथ साथ 8454 मरीज ठीक भी हुए है। 791 एक्टिव कैस है वही 123 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं।
- कपुरथला में 4 संक्रमित मरीजो की मौत
स्वास्थ्य विभाग कपूरथला से मिली जानकारी के अनुसार 68 वर्षीय महिला वासी कपूरथला की आइसोलेशन वार्ड कपूरथला में, 75 वर्षीय बजुर्ग वासी गांव खालू और 65 वर्षीय बजुर्ग वासी फगवाड़ा की जीएमसी अमृतसर में, और तथा 69 वर्षीय बजुर्ग महिला फगवाड़ा की डीएमसी लुधियाना में उपचार के दौरान मौत हुई है। जिसके बाद जिले में मौत का आंकड़ा 272 पर पहुँच गया है।
- लिस्ट में देखे आज कितने पोसिटिव कहा से मिले ......
















No comments