ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा ..... फैक्ट्री का लेंटर गिरने से लगभग 40 मजदूर दबे, एक की मौत ....

- फैक्ट्री के लेंटर को जैक लगाकर उठाए जाने की कवायद थी जारी  

- 35 लोगों को सुरक्षित निकला, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है, एक मजदूर की हुई मौत  

खबरनामा इंडिया, ईशान पुरी, लुधियाना  

पंजाब के लुधियाना में सोमवार को एक बड़ा हादसा पंजाब में आया। जिसमें मुकंद सिंह नगर क्षेत्र में एक फैक्ट्री के दो मंजिला लेंटर अचानक धमाके के साथ गिर गया। जिसमें महिलाओं सहित लगभग 40 मजदूरों के दबे जाने की खबर है। समाचार लिखे जाने तक 35 लोगों को निकाल लिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। जबकि एक मजदूर की मौत भी होने की सूचना मिल रही है।

जानकारी अनुसार ढाबा रोड के मुकंद सिंह नगर क्षेत्र में एक फैक्ट्री की तीसरी मंजिल के लेंटर को जैक लगाकर उठाए जाने की कवायद की जा रही थी। अचानक लेंटर गिर गया जिसमें वहां काम करने वाले महिलाओं सहित लगभग 40 मजदूर दब गए। लेंटर के नीचे दबे मजदूरों को निकालने के लिए दमकल विभाग की टीमें तथा एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया हुआ है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार सुबह से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में लगभग 35 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। वही एक मजदूर की मौत भी हुई है। 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल डीसी वरिंदर शर्मा सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे है। बाहर निकाले गए लगभग 35 मजदूरों में से जो घायल है उनका इलाज सिविल अस्पताल में जारी है। डीसी वरिंद्र शर्मा ने बताया कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही मामले की आगे जांच होगी।

No comments