ब्रेकिंग न्यूज़

जमीनी विवाद को लेकर गोलिया चली, पुलिस ने किया मामला दर्ज ...... पढ़े कहाँ .???

- सगे भाइयों में जमीन को लेकर चल रहा है विवाद, 25 राउंड गोलियां चलने की चर्चा, पुलिस को मिले 7 खोल 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब   

पंजाब के कपूरथला में जमीनी विवाद के चलते रविवार को देर शाम गोलियां चलने का मामला आया है।घटना की सुचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष के व्यक्तियों के खिलाफ इरादा कत्ल व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलझल किसी भी जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

कपूरथला के कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह के अनुसार सुभानपुर के वासी इंद्रजीत सिंह ने उनके पास बयान दर्ज करवाए कि उनका भाई नरिंदर सिंह रविवार को हवेली में आया और जमीनी झगड़े को लेकर उसने फायरिंग कर उस पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया और उसके साथ कई अन्य व्यक्ति भी थे। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी संदीप सिंह मंड, डीएसपी सुरिंदर सिंह और थाना कोतवाली के एसएचओ एसआई हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थान से पुलिस ने गोलियों के 7 खोल भी बरामद किए हैं। जबकि प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो 25 राउंड गोलियां चलने की बात की जा रही है। 

एसएचओ ने बताया कि इंद्रजीत सिंह की सिकायत पर नरिंदर सिंह लवली, उस के लड़के और अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष के नरिंदर सिंह लवली ने बताया कि जमीनी झगड़े को लेकर इंद्रजीत सिंह और उनके साथियों की तरफ से पहले उन पर गोली चलाई गई्। थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि उनको एक पक्ष की तरफ से गोलियां चलाने की सूचना है और शिकायत भी मिली है, जबकि मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।


No comments