Live पंजाब बजट 2021-22 ..... महिला दिवस पर कैप्टन सरकार का तोहफा .... सरकारी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं
- पंजाब सरकार के कार्यकाल के अंतिम बजट में जनता को लुभाने की पूरी कोशिश
- कपूरथला जिले में बनेगा 100 करोड़ की लागत से म्यूजियम
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के वर्तमान कार्यकाल का आखरी वित्तीय बजट 2021 - 22 आज सोमवार को पेश किया है। साल 2022 पंजाब विधानसभा के चुनाव के चलते इस बजट में कैप्टन सरकार का चुनावी एजेंडा भी दिख रहा है। और कई तरह से जनता को लुभाने का प्रयास किया गया है।
मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि बजट 168015 करोड़ रुपए का है। उन्होंने यह भी बताया कि 2017 में पंजाब की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी।पिछली सरकार के कार्यकाल में पंजाब पर हजारों करोड़ पर का कर्ज भी चढ़ा। पंजाब सरकार पर कल 31 मार्च तक 252880 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। वही मंत्री सिह बादल ने किसानों के लिए नई योजना "कामयाब किसान- खुशहाल पंजाब" शुरू करने का भी ऐलान किया है।
- वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने पंजाब सरकार के आखरी बजट को महिला दिवस के दिन पेश करते हुए महिलाओं को सम्मान और लुभाने के लिए घोषणा की है कि सरकारी बसों में महिलाओं को सफल मुफ्त उपलब्ध करवाया जाएगा।
- वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने अपने बजट में पंजाब के गांव में गरीब बस्ती मंदिर गुरुद्वारा मस्जिद और श्मशान घाट के लिए रास्ते बनाए जाने की घोषणा की है। जिसके लिए 500 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।
- स्कूल शिक्षा के लिए 11161 करोड़ का प्रावधान किया है। जिससे प्रदेश में 14064 स्कूल अपडेट किए जाएंगे। वही 14 या स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम का ऑप्शन भी दिया जाएगा।
- विश्वविद्यालयों की ग्रोथ के लिए 1064 करोड़ का प्रावधान है जिसमें 90 करोड पर पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी पर खर्च होंगे। कपूरथला के नवाब जस्सा सिंह कॉलेज के लिए 7 करोड़ पर की घोषणा भी की है।
- आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए लागू मासिक पेंशन 1 जुलाई 2021 से 750 से बढ़ाकर 1500 मासिक करने का प्रस्ताव बजट में रखा गया है। वही बुढ़ापा पेंशन को भी बढ़ाकर 750 से पंद्रह 1500 कर दिया गया है।
- जालंधर पटियाला लुधियाना मोहाली मानसा बरनाला और अमृतसर में वर्किंग वुमन के लिए कौशल स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है इसके लिए बजट में 50 करोड़ का आवंटन है।
- पंजाबी हिंदी व उर्दू भाषाओं के बुजुर्ग लेखकों को दी जाने वाली मासिक पेंशन 5000 से बढ़ाकर 15000 करने का प्रस्ताव रखा गया है।
- मुख्यमंत्री कैंसर राहत कोष के लिए 150 करोड़ पर का बजट में प्रावधान रखा गया है।
- वित्त मंत्री ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की याद में भारत का दूसरा सबसे बड़ा म्यूजियम पंजाब के कपूरथला में बनाने की घोषणा की है। यह म्यूजियम 100 करोड़ रुपए की लागत से कपूरथला जिले में 27 एकड़ भूमि में बनेगा। जिसमें बाबा साहेब की पूरी जीवनी को चित्रों और उनसे जुड़ी यादों में दर्शाया जाएगा।
- शगुन स्कीम की राशि बढ़ाकर 21000 से 51000 कर दी गई है।

- मनरेगा के लिए 400 करोड़, पीएम आवास योजना के लिए 122 करोड़ पर रखे गए हैं। वही कंडी क्षेत्र के लिए 100 किलो रुपए का बजट दिया गया है।
- बॉर्डर छेत्र के लिए 100 करोड़ ऑल बॉर्डर छेत्र में पानी संबंधी स्कीमों पर 719 किलो रुपए खर्च होंगे।
- बजट में खेती किसानी के लिए काफी कुछ रखा गया है जिसमें चावल और गेहूं गाने वाले किसानों को मुफ्त बिजली के लिए 7180 करोड़ मंजूर किए गए हैं।














No comments