ब्रेकिंग न्यूज़

रविवार को संदिग्ध सिटी होंडा से काबू किए 3 आरोपियों पर मामला दर्ज .... पढे कितना बरामद हुआ नशीला पदार्थ ..... ???

-  तलवंडी चौधरियां के एएसआई की शिकायत पर सिटी थाना में तीन आरोपियों पर FIR दर्ज   

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला  

कपूरथला शहर में रविवार दोपहर सुभाष पैलेस के नजदीक संदिग्ध सिटी होंडा कार को पुलिस ने काबू किए गए मामले में तलवंडी चौधरियां के एएसआई दरबारा सिंह की शिकायत पर सिटी थाना कपूरथला में तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वही इस बात की पुष्टि करते हुए सिटी थाना प्रभारी सुजीत सिंह ने यह भी बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से 7 ग्राम नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। 

बता दें कि रविवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे सुभाष पैलेस के नजदीक एक तेज रफ्तार सिटी होंडा कार नंबर पीबी 06 एसी 60 60 को जिला पुलिस ने काबू किया था। हालांकि पीछे लगी पुलिस को देखते हुए उक्त कार बेरिकेटिंग तोड़ते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने दो आरोपियो को मौके से काबू किया था। जबकि एक मौके से फरार हो गया था। जिसको बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके के सूत्रों के अनुसार आरोपियों से बड़ी मात्रा में नशीला मिलने की चर्चा टीम के पुलिस कर्मी कर रहे थे। 

वहीं सिटी थाना एसएचओ सुरजीत सिंह पत्तड़ के अनुसार तलवंडी चौधरियां के एएसआई दरबारा सिंह की शिकायत पर दर्ज मुकदमा नंबर 54 में काबू किए गए तीनों आरोपिओ भंवरप्रीत सिंह, बिक्रमजीत सिंह दोनो वासी आरसीएफ और पारुल शर्मा वासी ईस्ट एनक्लेव कपूरथला, से 7 ग्राम नशीला पदार्थ तथा एक कार बरामद की गई है। 




No comments