Corona update ..... 2 दिन की राहत के बाद 4 संक्रमित की मौत के साथ 151 की रिपोर्ट पोसिटिव.... पढे ..???
- आज 151 पोसिटिव और 4 मरीजो की मौत, मोहब्बत नगर से 3 पोसिटिव, 124 मरीजों की हालत चिंताजनक
- जिले मे कोरोला संक्रमित मरीजों की रोजाना हो रही मौत से मृत्यु दर पहुंची 2.85 %
- बिगड़ते हालातों के बावजूद प्रदेश की जनता हो रही है लापरवाह
- वेक्सीन है लेकिन एहतियात फिर भी जरुरी
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला
देश में कोरोना की दूसरी वेव के चलते पंजाब कोरोना का हब बनता जा रहा है। और कोरोना संकर्मण के मामलो में महाराष्ट्र के बाद पंजाब दूसरे नंबर पर है। पिछले दो दिनो से कपूरथला जिले में अमृतसर से रिपोर्ट न आने से कुछ राहत थी लेकिन सोमवार को कपूरथला जिले में 151 नए पोसिटिव और एक महिला सहित 4 संक्रमित मरीजो की मौत हुई है।
बताने योग्य है कि कपूरथला शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में भी फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे है। लेकिन कोरोना संकर्मण के बढ़ते मामंलो की मुख्य वजह लोगों द्वारा का मास्क न पहनना और सोशल डिस्टेंस बनाये रखने में लापरवाही माना जा रहा है, दूसरी तरफ ऐसे लोगो के खिलाफ पुलिस की सख्ती भी शुरू है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण में एहतियात बेहद ही जरूरी है, नहीं तो हालत और भी गंभीर हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने खबरनामा इंडिया के माध्यम से कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में जनता से सहयोग की मांग करते हुए कॉविड नियमों की पालना करने की अपील भी की है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला में सोमवार को आए 151 नए मामलों में 148 अमृतसर लेब से, एंटीजन से एक, अन्य लेब से 2 पोसिटिव रिपोर्ट मिली है। जब्कि अमृतसर से 1845 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है। वहीँ 416 सेम्पल भी लिए गये है। वहीँ 124 मरीजों की हालत चिंताजनक है।
स्वस्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अभी तक जिले में 8700 पोजिटिव के साथ साथ 7400 मरीज ठीक भी हुए है। 1052 एक्टिव कैस है वही 141 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं।
- कपुरथला में 4 संक्रमित मरीजो की मौत
स्वास्थ्य विभाग कपूरथला से मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय महिला वासी बीड टण्डोली की सिविल अस्पताल जालंधर में और 73 वर्षीय बजुर्ग वासी भुलत्थ, 61 वर्षीय बजुर्ग वासी सरूपवाल और 67 वर्षीय बजुर्ग वासी फगवाड़ा की निजी अस्पताल जालंधर में उपचार के दौरान मौत हुई है। जिसके बाद जिले में मौत का आंकड़ा 248 पर पहुँच गया है।
- लिस्ट में देखे आज कितने पोसिटिव कहा से मिले ......
















No comments