खुदकुशी ...... जगराओं में हेड ग्रंथि ने फंदा लगाकर की खुदकुशी ...... पढे वजह ...???
- मृतक ग्रंथि अपने चरित्र पर उंगली उठने से था दुखी
खबरनामा इंडिया ईशान पुरी, लुधियाना, पंजाब
पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं में होली के दिन एक धार्मिक स्थान के हेड ग्रंथि द्वारा खुदकुशी करने का समाचार है। ग्रंथि के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने एक महिला सहित चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर रायकोट की पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। तथा सुसाइड नोट के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। जिनमें से दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है।
जानकारी अनुसार गुरुद्वारा साहिब गंगासागर गांव तलवंडी राय के हेड ग्रंथि सोहन सिंह ने सोमवार को अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर और मृतक के पुत्र पवनदीप सिंह वासी बुध हरि सिंह की शिकायत पर चारों आरोपियों हरजिंदर सिंह, करमजीत कौर, जस्सी डॉक्टर और मोहना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिन्होंने हेड ग्रंथि के चरित्र पर उंगली उठाई थी। और इसी बात से दुखी होकर सोहन सिंह ने खुदकुशी कर ली।










No comments