दुष्कर्म ..... 10 वर्ष की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, काबू .....
- पुलिस हिरासत में आरोपी ने माना कि नशे की हालत में किया गलत काम
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। डेराबस्सी, पंजाब
पंजाब के डेराबस्सी क्षेत्र में एक परिवार की 10 वर्षीय बच्ची के साथ उसी के पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला आया है। पीड़ित बच्ची के परिवार की शिकायत पर संबंधित पुलिस थाने में आरोपी को गिरफ्तार कर मामला भी दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी 4 बच्चों का बाप है।
पुलिस अधिकारी सतिंदर सिंह के अनुसार आरोपी सोनू कुमार डेराबस्सी के एक मकान में पहली मंजिल पर किराए पर अपने 4 बच्चों तथा पत्नी के साथ रहता है। उसी इमारत में एक और परिवार भी किराए पर रहता हैं। गत दिवस उसने बहाने से अपने बच्चों को घर से बाहर भेज पड़ोसी की 10 वर्षीय बच्ची को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। आरोपी सोनू ने दुष्कर्म के बाद बच्ची को डराया धमकाया भी है। लेकिन देर शाम जब पीड़ित बच्ची की मां घर लौटी तो बेटी की हालत देखकर घबरा गई और उसने बच्ची से सारी घटना पूछी। जिसके बाद पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत की और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने शराब के नशे में यह गलत काम किया है।










No comments