ब्रेकिंग न्यूज़

Corona update ..... 2 दिन से अमृतसर लैब से नहीं आए कोई रिपोर्ट, लेकिन 2 दिनों में 5 संक्रमित की मौत.... पढे ..???

- अमृतसर लेब में भेजे जाने वाले टेस्टों की रिपोर्ट नही आने से कोरोना मामलो में शांति 

- बिगड़ते हालातों के बावजूद प्रदेश की जनता हो रही है लापरवाह 

- वेक्सीन है लेकिन एहतियात फिर भी जरुरी  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो।  कपूरथला   


प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी वेव के चलते कोरोना का फैलाव लगातार बढ़ रहा है। लेकिन कपूरथला जिले में 2 दिन में मात्र 27 पॉजिटिव ही आए हैं। हालांकि इसका कारण है कि शनिवार और रविवार को अमृतसर लैब से किसी भी टेस्टों की रिपोर्ट नहीं आई है। वैसे इन 2 दिनों में पांच संक्रमित मरीजों की मौत होने से दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एंटीजन से 17 पोजिटिव और रविवार को भी एंटीजन से ही 10 पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। और इन 2 दिनों में दो संक्रमित महिलाओं की रविवार को और शनिवार को दो महिलाओं सहित तीन संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। ऐसे हालातों में स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने जिले की जनता से एहतियात बरतने की अपील की है। 
- दो दिन में कपुरथला में 4 महिलाओ सहित 5 संक्रमित मरीजो की मौत 
स्वास्थ्य विभाग कपूरथला से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 71 वर्षीय महिला वासी फगवाड़ा की मिलिट्री अस्पताल जालंधर में और 47 वर्षीय महिला वासी खलवाड़ा की सिविल अस्पताल जालंधर में और 61 वर्षीय बजुर्ग की निजी अस्पताल जालंधर में उपचार के दौरान मौत हुई है। और रविवार को 85 वर्षीय बजुर्ग नाहिला वासी कपूरथला की सिविल अस्पताल जालंधर में और 69 वर्षीय महिला वासी कपूरथला की लुधियाना के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। जिसके बाद जिले में मौत का आंकड़ा 244 पर पहुँच गया है। 

No comments