ब्रेकिंग न्यूज़

हत्या .... बीच सड़क दो अज्ञात युवकों ने तलवारों से किया युवक का कत्ल ... पढे कहां ..???

- हमला होने के बाद जान बचाने के लिए भागा युवक लेकिन बच नहीं पाया  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। संगरूर, पंजाब 

पंजाब के संगरूर जिले में गांव बिंबड़ी में देर शाम एक युवक की बीच सड़क हत्या किए जाने की खबर है। जानकारी अनुसार शहर करके घर लौट रहे नौजवान पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने तलवारों से हमला किया और उसे मारने के बाद नाभा की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार गांव बिंबडी वासी 23 वर्षीय गुरबाज सिंह सरकर रात को लौट रहा था. जब वह गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उस पर पीछे से तलवार से हमला कर दिया जिससे गुरबाज सिंह सड़क पर गिरने के बाद उठ कर भागने लगा। लेकिन हमलावर युवकों ने उस पर फिर हमला किया और गुलबाग ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देकर भागते हुए आरोपियों की फोटो सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी संगरूर गुरप्रीत सिंह की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। और फिलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।

No comments