अपराधी शिकंजे में ...... पिछले महीने हुई 3.82 लाख की लूट के मामले में जिला पुलिस ने किए दो काबू ... हथियार और नगदी बरामद
- अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, कई जिलों में की गई 10 वारदातों को कबूला आरोपियों ने
- काबू किया गया गिरोह साहनेवाल जीटी रोड पर लूट की वारदात की योजना बना रहा था
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला, पंजाब
पंजाब के कपूरथला में 11 फरवरी को पिस्तौल की नोक पर एक फाइनेंसर कंपनी के कर्मचारी से 3.82 लाख रुपये की नगदी लूटने के मामले को सुलझाने का दावा आज जिला पुलिस ने किया है। इस मामले से जुड़े लुटेरा गिरोहा के 5 मेंबरों में से 2 को काबू भी कर लिया है। सीआईए स्टाफ कपूरथला पुलिस ने पकड़े गए दोनों लुटेरों से एक देसी पिस्तौल 315 बोर, 20 हजार रुपए की नगदी व मोबाइल फोन और लूटे हुए पैसों से 20 हजार रुपए भी बरामद कर लिए है।
एसएसपी कपूरथला कंवरदीप कौर ने एक प्रेस वार्ता में खबरनामा इंडिया को बताया कि 11 फरवरी 2021 को शहर के शालीमार एवेन्यू के समीप एक फाईनांस कंपनी के कार्यालय में लुटेरा गिरोह के 5 लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर धमकाते हुए उनसे अलमारी की चाबी लेकर अलमारी से 3 लाख 82 हजार 84 रुपए, दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, आधार कार्ड, लाइसेंस, 2 एटीएम कार्ड छीन कर फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने इस मामले मे अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी थी।
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी विशालजीत सिंह की निगरानी में गठित की गई टीम को वादा ट्रेस करने की जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल पर आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल व फोरेंसिक तरीकों से मामले की जांच की तो देखा कि फायनांस कंपनी के एक कर्मचारी ने अपने गांव के करनदीप सिंह व कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा वासी चक्क राओके हठार फिरोजपुर ने अपने साथियों समेत मिल कर इस वारदात को अंजाम दिया। जिस पर सीआईए स्टाफ पुलिस ने करनदीप सिंह वासी रत्ता खेड़ा फाजिल्का को गिरफ्तार कर 10 हजार रुपए की नगदी बरामद की। जबकि मामले में नामजद अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने धक्का कालोनी कपूरथला से कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा निवासी चक्क राओके हठार फिरोजपुर को देसी पिस्तौल 315 बोर समेत गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने किंदा से पूछताछ दौरान फायनांस कंपनी से लूटे हुए रुपयों में से निशानदेही पर 10 हजार रुपए बरामद किए है।
- एसएसपी ने बताया कि इन लोगों ने फिरोजपुर, मोगा व गुरू हरसहाय में 10 लूट की वारदातें कबूली हैं। हाल ही में यह गिरोह साहनेवाल जीटी रोड पर एक लूट की वारदात की योजना बना रहा था। जिसके बारे लुधियाना पुलिस को अवगत करवा दिया गया है।
- आरोपी अब तक इन वारदातों को दे चुके है अंजाम
- करीब 3-4 दिन पहले गांव भिंडर कलां जिला मोगा से 25 हजार रुपए की लूट की थी।
- करीब 3 महीने पहले शराब का ठेका पंजेके जिला फिरोजपुर से करिंदे से 1500 रुपए व एक मोबाइल लूटा था।
- करीब 4-5 दिन पहले नजदीक गोलू का मोड़ गुरु हरसहाय से 6700 रुपए की लूट की थी।
- करीब 3 महीने पहले गुरु हरसहाय जिला फिरोजपुर से सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल छीना था।
- करीब 4 महीने पहले जीवां राय नजदीक गुरु हरसहाय फिरोजपुर से मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल छीना था।
- करीब 7 महीने पहले गांव बूरवाला जिला फाजिल्का से मोटरसाइकिल सप्लेंडर छीना था।
-,करीब 5-6 महीने पहले निधाना नजदीक गुरु हरसहाय से मोटरसाइकिल बजाज सीटी-100 छीना था।
- करीब 2 महीने पहले सहानवाला नजदीक जलालाबाद से पल्सर मोटरसाइकिल छीना था।
- 3 मार्च 2021 को मोगा से लुधियाना रोड से ट्रक रोक कर ट्रक के ड्राइवर से 2100 रुपए की लूट की थी।











No comments