ब्रेकिंग न्यूज़

मनी लांड्रिंग का मामला ..... पंजाब के एक नेता के 5 ठिकानों पर ED की छापेमारी ..... पढे ...

- दिल्ली, चंडीगढ़ सहित विधायक सुखपाल खैरा के 5 ठिकानो पर सुबह 8 बजे से पुलिस व सीआरपीएफ तैनात

- ED ज्वाइंट डायरेक्टर गुरमीत सिंह की अगुवाई में अधिकारी पहुंचे, विधायक सुखपाल के पीए से पूछताछ जारी 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब  

पंजाब में आप से बगावत कर पंजाब एकता पार्टी बनाने वाले भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खेहरा के 5 ठिकानों पर मंगलवार सुबह से ही ईडी की टीमें पहुंची हुई है। जानकारी अनुसार सुखपाल सिंह खैरा के चंडीगढ़ के सेक्टर-5 स्थित आवास पर ईडी की दबिश के बाद टीम ने उनके पैतृक गांव रामगढ़ स्थित कोठी पर भी रेड की है। सूत्रों की माने तो ED की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग और जाली पारस्पोर्ट के मामले को लेकर छापेमारी की है। हालाँकि इस बात की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की जा रही है। लेकिन सुखपाल के सभी ठिकानो को सुबह 8 बजे ही ईडी की टीम पुलिस व सीआरपीएफ के सुरक्षा दस्ते ने घेरा हुआ है। 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ईडी की टीम ज्वाइंट डायरेक्टर गुरमीत सिंह की अगुवाई में विधायक के घर पर रेड करने पहुंची। घर के गेट पर देखा गया कि टीम की ओर से विधायक खैरा के पीए से पूछताछ की जा रही थी। घर के प्रवेश द्वार से लेकर उनके घर की ओर आती गलियों और घर के चारों ओर सीआरपीएफ तैनात दिखी। ईडी के काफिले में 10 छोटी-बड़ी गाड़ियों से अधिकारी रेड करने के लिए आए। पूछताछ का दौर जारी है। किसी को भी आसपास फटकने नहीं दिया जा रहा है। 

वहीँ दूसरी तरफ जालंधर में ED के जॉइंट डाइरेक्टर राहुल ने सिर्फ इतना ही बताया की दिल्ली से आई टीम जाँच कर रही है। 

प्रतिपक्ष नेता भी रह चुके हैं सुखपाल  

बता दे कि सुखपाल सिंह खैहरा पंजाब के भुलत्थ कपूरथला से विधायक हैं। 11 मार्च 2017 को आप से विधायक बने। जिसके बाद 20 जुलाई, 2017 में नेता प्रतिपक्ष बने। और 26 जुलाई, 2018 को पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष पद से हटा दिया। फिर 3 नवंबर 2018 को खेहरा को पार्टी से निलंबित किया गया। जिसके बाद 6 जनवरी, 2019 को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। और 7 जनवरी, 2019 को खैहरा ने नई पार्टी बनाने घोषणा कर दी थी।  

No comments