आसमानी कहर ...... नवांशहर में आसमानी बिजली गिरने से धार्मिक स्थल के गुंबद को पहुंचा नुकसान ......
- आसपास के कई घरों में बिजली के उपकरणो का भी हुआ नुकसान
खबरनामा इंडिया, नरेंद्र कपूर। नवांशहर
पंजाब के नवांशहर में रविवार को आसमानी बिजली गिरने से एक धार्मिक स्थल के गुंबद को नुकसान पहुंचा है। वहीं जानकारी अनुसार गुंबद पर आसमानी बिजली गिरने से उसके टुकड़े लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर घरों में गिरे है। वहीं आसपास के कई घरों में बिजली के उपकरण को भी नुकसान होने की खबर है। फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
बता दें कि रविवार को मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा पंजाब हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई थी। शनिवार रात से पूरे क्षेत्र में आसमान पर छाए बादलों के चलते रविवार सुबह कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसी दौरान पंजाब के नवा शहर जिले के गांव महमूदपुर में एक धमाके के साथ आसमानी बिजली गिरने से काफी नुकसान हुआ है। रविवार सुबह गांव के गुरुद्वारा साहिब में पाठ के आयोजन दौरान आसमानी बिजली गुरुद्वारा साहिब के गुंबद पर गिरी और सारी बिजली की फिटिंग भी जल गई। बताया जा रहा हैं कि आसमानी बिजली से क्षतिग्रस्त हुए गुंबद के टुकडे लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर घरों में गिरे है। वहीं गांव के कई घरों में बिजली की मोटर, टेलीविजन, फ्रिज, बिजली के मीटर सहित कई उपकरणों को नुकसान पहुंचा है।














No comments