ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना का कहर ...... तीन दिन में 321 मामले, रविवार को आए 123 नए पॉजिटिव ....

- कोविड़ नियमों की पालना बेहद जरूरी, लापरवाही से हालात गम्भीर जो सकते है 

-  RCF से 5, सीएचसी फत्तू ढिंगा से 6, फगवाड़ा से 19 संकर्मित 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला  


कोरोना संकट के बढ़ते दौर मे पिछले 3 दिनो में 321 पॉजिटिव आने से जिले में कोरोना ब्लास्ट की स्थिति बन गई है। जबकि शुक्रवार को 103, शनिवार को 95 के बाद रविवार को कोरोना ने फिर सेंचुरी मारते हुए 123 पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है।वैसे एक तरफ कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य भी जारी है। दूसरी तरफ चिंता की बात यह भी है कि कई दिनों से कोरोना संकरण के मामले लगातार बढ़ रहे है। और इन हालातो में लोगों का कोरोना के बचाव प्रति लापरवाह होना चिंता का विषय है। वहीँ कोरोना के बढ़ते क्रम में आज रविवार को 123 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। लेकिन राहत की बात हैैै कि आज किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण में एहतियात बेहद ही जरूरी है, नहीं तो हालत गंभीर हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग जहां कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में जनता से सहयोग की मांग करते हुए कॉविड नियमों की पालना करने की अपील कर रहा है। वही 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले बजुर्गो को वैक्सीनेशन का कार्य भी जारी है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को आए 123 नए मामलों में 63 अमृतसर लेब से, 18 ऐंटीजन से और 42 अन्य लेब से पोसिटिव रिपोर्ट मिली है। जब्कि अमृतसर से 831 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है। वहीँ शनिवार को 639 सेम्पल भी लिए गये है। 
स्वस्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अभी तक जिले में 6192 पोजिटिव के साथ साथ 5367 मरीज ठीक भी हुए है। और आज 611 एक्टिव कैसे है। वही शनिवार को 42 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं।
 
- लिस्ट में देखे आज कितने पोसिटिव कहा से मिले ......  





No comments