ब्रेकिंग न्यूज़

Corona update ..... आज फिर 4 संक्रमित की मौत, 105 पोसिटिव.... पढे ..???

- जिले मे कोरोला संक्रमित मरीजों की रोजाना हो रही मौत से मृत्यु दर पहुंची 2.86 % 

- बिगड़ते हालातों के बावजूद प्रदेश की जनता हो रही है लापरवाह 

- वेक्सीन है लेकिन एहतियात फिर भी जरुरी  

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला   

देश में कोरोना की दूसरी वेव के चलते पंजाब कोरोना का हब बनता जा रहा है। और कोरोना संकर्मण के मामलो में महाराष्ट्र के बाद पंजाब दूसरे नंबर पर है। मंगलवार को कपूरथला जिले में 105 नए पोसिटिव और 2 महिलाओ सहित 4 संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। 
बताने योग्य है कि कपूरथला शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में भी फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे है। लेकिन कोरोना संकर्मण के बढ़ते मामंलो की मुख्य वजह लोगों द्वारा का मास्क न पहनना और सोशल डिस्टेंस बनाये रखने में लापरवाही माना जा रहा है, दूसरी तरफ ऐसे लोगो के खिलाफ पुलिस की सख्ती भी शुरू है। 
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण में एहतियात बेहद ही जरूरी है, नहीं तो हालत और भी गंभीर हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने खबरनामा इंडिया के माध्यम से कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में जनता से सहयोग की मांग करते हुए कॉविड नियमों की पालना करने की अपील भी की है। 
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला में मंगलवार को आए 105 नए मामलों में 42 फरिकोट लेब से, एंटीजन से 10, अन्य लेब से 53 पोसिटिव रिपोर्ट मिली है। जब्कि फरीदकोट से 575 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है। वहीँ 1563 सेम्पल भी लिए गये है।  
स्वस्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अभी तक जिले में 8803 पोजिटिव के साथ साथ 7600 मरीज ठीक भी हुए है। 951 एक्टिव कैस है वही 204 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं।

- कपुरथला में 4 संक्रमित मरीजो की मौत 
स्वास्थ्य विभाग कपूरथला से मिली जानकारी के अनुसार 83 वर्षीय महिला वासी फगवाड़ा की यात्रा के दौरान, 73 वर्षीय महिला वासी फगवाड़ा और 75 वर्षीय बजुर्ग वासी पंडोरी की सिविल अस्पताल जालंधर में तथा 69 वर्षीय बजुर्ग वासी रामपुर जागीर की निजी अस्पताल जालंधर में उपचार के दौरान मौत हुई है। जिसके बाद जिले में मौत का आंकड़ा 252 पर पहुँच गया है। 

- लिस्ट में देखे आज कितने पोसिटिव कहा से मिले ......  


No comments