कोरोना का कहर ...... 5 दिन में 460 मामले, आज आए 70 नए पॉजिटिव ....
- कोविड़ नियमों की पालना बेहद जरूरी, लापरवाही से हालात गम्भीर जो सकते है
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला
कोरोना संकट के बढ़ते दौर मे पिछले 5 दिनो में 460 पॉजिटिव आने से जिले में कोरोना कहर के हालात बनते जा रहे है। पिछले पांच दिनों को देखा जाये तो शुक्रवार को 103, शनिवार को 95, रविवार को 123 और सोमवार को 69 के बाद मंगलवार को 70 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वैसे एक तरफ कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य भी जारी है। दूसरी तरफ चिंता की बात यह भी है कि कई दिनों से कोरोना संकरण के मामले लगातार बढ़ रहे है। और इन हालातो में लोगों का कोरोना के बचाव प्रति लापरवाह होना चिंता का विषय है। वहीँ कोरोना के बढ़ते क्रम में मंगलवार को 70 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। लेकिन राहत की बात हैैै कि आज किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण में एहतियात बेहद ही जरूरी है, नहीं तो हालत गंभीर हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग जहां कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में जनता से सहयोग की मांग करते हुए कॉविड नियमों की पालना करने की अपील कर रहा है। वही 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले बजुर्गो को वैक्सीनेशन का कार्य भी जारी है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को आए 70 नए मामलों में 69 अमृतसर लेब से और एक ऐंटीजन से से पोसिटिव रिपोर्ट मिली है। जब्कि अमृतसर से 490 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है। वहीँ मंगलवार को 1148 सेम्पल भी लिए गये है।
स्वस्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अभी तक जिले में 6330 पोजिटिव के साथ साथ 5408 मरीज ठीक भी हुए है। और आज 708 एक्टिव कैसे है। वही 30 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं।
- लिस्ट में देखे आज कितने पोसिटिव कहा से मिले ......














No comments