ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking .... सरकार और किसानों की वार्ता समाप्त, पढ़े क्या हुआ ?? , 8 जनवरी को फिर होगी बातचीत

- कई बार तीखी बहस के बाद भी सातवें दौर की बैठक भी रही बेनतीजा 

- सरकार किसानों का सम्मान करने की बजाय अपमान कर रही है -- पंधेर 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली 

दिल्ली के बॉर्डर पर कड़कड़ाती ठंड में पिछले 40 दिन से कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन में आज सरकार और किसानों के बीच हुई सातवें दौर की बातचीत हुई वेद नतीजा रही है जबकि सरकार के मंत्रियों ने 8 जनवरी को फिर से बैठक करने का बुलावा दिया है। वहीं दूसरी तरफ किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर नहीं आज की वार्ता के बाद सरकार के रवैया को नकारात्मक बताया है। और कहा कि सरकार किसानों का सम्मान करने की बजाय अपमान कर रही है।

बता दें कि पिछली बैठक में सरकार और किसानों के बीच 4 में से दो मुद्दों पर सहमति बन गई थी। और अन्य दो मुद्दों के लिए आज 4 जनवरी को वार्ता का समय तय हुआ था। केंद्र द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे देश के किसान शुरू से ही इन कानूनों को रद्द करवाने पर अड़े हुए हैं। जबकि सरकार कोई बीच का रास्ता ढूंढ रही है।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश सचिव सरवन सिंह पंधेर ने मीटिंग खत्म होने के बाद बताया कि सरकार इन कानूनों को क्रांतिकारी कानून बताते हुए लागू करने पर अड़ी हुई है। जबकि किसान इसको रद्द करवाने के लिए संघर्ष कर रहे है। उन्होंने बताया कि 4 घंटे चली बैठक में कई बार किसानों सरकार के मंत्रियों के बीच तीखी बहस भी हुई है।

No comments