ब्रेकिंग न्यूज़

निगम का पीला पंजा ..... कड़कड़ाती ठंड में 6 झुग्गी परिवारों को किया बेघर, दो दुकानों के अवैध कब्जे किए ध्वस्त

- शहर में अवैध कब्जों की भरमार के बावजूद पिक एंड चूस के आधार पर दो जगह निगम ने चलाई एंटी इंक्रोचमेंट ड्राइव 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला 

भीषण कड़कड़ाती ठंड में जहां कपूरथला जिला प्रशासन गरीब बेघर लोगों को रैन बसेरा की सुविधा प्रदान करवा रहा है, वही कपूरथला नगर निगम ने गांव मन्सूरवाल दोना में आज 6 झुग्गियों को ध्वस्त कर अवैध कब्जे हटाते हुए उन परिवारों को बेघर कर दिया है। और साथ ही शहर में कई क्षेत्रों में अवैध कब्जों की भरमार के चलते सिर्फ दो ढाबों पर कथित पिक एंड चूस के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे ध्वस्त किए है। यह सारी कार्रवाई निगम के ईओ आदर्श कुमार शर्मा की मौजूदगी में और पुलिस प्रशासन की सुरक्षा के तहत निगम की जेसीबी मशीन द्वारा की अंजाम में लाई गई है।  

इस संबंध में ईओ आदर्श कुमार शर्मा ने बताया कि मंसूरवाल में पशुओं के रहने के लिए अवैध जोगिया बनाई गई थी जिन को ध्वस्त किया गया है जबकि दूसरी तरफ शहर मैं एंटी एंक्रोचमेंट ड्राइव के तहत दो ढाबा के अवैध किए गए कब्जों को भी हटाया गया है । एक सवाल के जवाब में ईओ शर्मा ने कहा कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अवैध कब्जों पर कार्यवाही की जाएगी लेकिन उसमें एक 2 फुट तक के कब्जों को नजरअंदाज किया जा सकता है।

No comments