दर्दनाक घटना .... शादी से 5 दिन पहले दुल्हन ने माता-पिता के साथ की आत्महत्या
-
खबरनामा इंडिया ( नरेंद्र कपूर ), नवाशहर, पंजाब
पंजाब के नवांशहर के एक गांव में एक लड़की ने अपने माता पिता के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का समाचार है। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की की 5 दिन बाद शादी होने वाली थी। पड़ोसियों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार मृतकों की पहचान गांव मल्लपुर वासी जीतराम, पत्नी चन्नो ओर बिटिया यमना देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यमुना देवी की बहन द्वारा फोन करने पर जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो उसने पड़ोसियों को फोन किया। पड़ोसन ने घर जाकर दरवाजा खटखटाया लेकिन फिर भी दरवाजा नहीं खुला। पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा जुड़वा कर जब अंदर देखा तो कमरे के बेड पर तीन शव पड़े थे। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि यमुना देवी का 10 जनवरी को विवाह था। घर में उसकी विवाह की तैयारियां भी चल रही थी। वहीं यह भी जानकारी मिली है कि मृतक जीत राम की 7 बेटियां और एक बेटा था, छह बेटियों का विवाह पहले ही हो चुका है, जबकि बेटे की कुछ वर्ष पहले एक हादसे में मौत हो गई थी।










No comments