ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला ....... प्रदेश में अब जालसाज ट्रैवल एजैंटों पर लगेगी लगाम

 - 15 फरवरी से विदेशी स्टडी और प्लेसमेंट सैल की होगी स्थापना  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब 


पंजाब में अब फर्जी ट्रेवल एजैंटों पर सरकार पूरी तरह से लगाम लगाने जा रही है। इसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से 15 फरवरी से विदेशी स्टडी और प्लेसमेंट सैल की शुरुआत की जायेगी। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह करेंगे। इस सैल की स्थापना विदेश में पढ़ाई और नौकरी के लिए जाने के इच्छुक नौजवानों को धोखाधड़ी से बचाने के मंतव्य से पंजाब सरकार की तरफ से ‘पंजाब घर -घर रोजग़ार और कारोबार मिशन ’ अधीन की गई है

पंजाब के रोजग़ार मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के अनुसार इस सल की शुरुआत मोहाली से पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर की जायेगी। इस सैल में नौजवानों को काउंसलिंग के बाद स्टडी वीज़ा और वर्क वीज़ा लेने के लिए सरकार की तरफ से मुफ़्त सुविधा मुहैया करवाई जायेगी। इस मंतव्य के लिए ज़रूरी कार्यवाहियां पूरी कर ली गई हैं और भारत सरकार से मंजूरी भी मिल गई है। अब इसके अगले पड़ाव के अंतर्गत विदेशी यूनिवर्सिटियों और कॉलेजों के साथ पंजाबी नौजवानों को स्टडी वीज़ा की सहायता के लिए बातचीत चल रही है। यह सैल अधिक से अधिक पंजाबी नौजवानों को उनकी योग्यता और रूचि के आधार पर स्टडी वीज़ा और वर्क वीज़ा सेवाएं मुहैया करवाने के लिए काफ़ी मददगार साबित होगा।

No comments