ब्रेकिंग न्यूज़

किसानो का संघर्ष ....... 26 जनवरी की विशाल ट्रैक्टर मार्च की रिहरस्ल की तैयारी मुक्कमल

- रिहरस्ल दौरान 7 जनवरी को दिल्ली की सड़कों पर हजारों ट्रैक्टर करेंगे मार्च 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली 

किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रांतीय सचिव सर्वण सिंह पंधेर, सविन्द्र सिंह ने प्रेस बयान में कहा कि 7 जनवरी के ट्रैक्टर मार्च की तैयारी पूर्ण तौर पर मुकंमल हो गयी है। जो कि 26 जनवरी की विशाल ट्रैक्टर मार्च की रिहरस्ल होगी। बरतानिया के प्रधान मंत्री का 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस पर मुख्य आतिथि की ओर से आने का दौरा रद्द होना मोदी सरकार की एक तरह से ही हार है। मोदी सरकार को अभी भी समय रहते समझ जाना चाहीए। 12 जनवरी को पंजाब के अम्रितसर से चौथा विशाल जत्था दिल्ली के लिये रवाना होगा। इसके अलावा 20 जनवरी को तरनतारन से विशाल जत्था दिल्ली को रवाना होगा जो 22 जनवरी को दिल्ली पहुंच जाएगा। 

इस समय प्रांतीय नेता जसबीर सिंह पिद्दी व सुखविन्द्र सिंह सभरा ने बताया कि RSS को अपना आधार बनाने के लिए करीब सौ साल हो गये हैं। लेकिन देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के देश विरोधी नीतियों के कारन देश तो तबाह होगा ही साथ ही BJP और RSS भी तबाह होने के रास्ते पर चल पड़ेंगे। इस के साथ ही नेताओं ने विदेशों में बैठे लोगों को अपील की वह अंबानी-अडानी के कारोबारों से अपने शेयर निकाल लें और देश वासी पूर्ण तौर से अंबानी-अडानी के उत्पादों का भी बहिष्कार करें। 

No comments