कोरोना की दूसरी वेव .... काला संघिया वासी 6 वर्षीय बच्चे सहित 9 नए केस, 1157 सेम्पल जाँच के लिए भेजे
- डेथ रेट आया 4.13 पर , रिकवरी रेट बेहतर होकर पहुंचा 94.05 %, 4481 मरीज हुए ठीक
- 6 अमृतसर, 1 एंटीजन और 2 अन्य लेब से पोसिटिव, 869 नेगेटिव
- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
प्रदेश में चल रही कोरोना के दूसरी वेव के दौरान मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 9 नए केस सामने आए है। जबकि कल भी 8 पॉजिटिव आये थे। और एक संकर्मित महिला की मौत भी हुई थी। दूसरी तरफ जिले में रिकवरी रेट पहले के मुकाबले कुछ बेहतर है। वहीँ डेथ रेट अब 4.13 पर आ गया है। आज प्राप्त रिपोर्ट में 6 अमृतसर, 1 एंटीजन और 2 अन्य लेब से पोसिटिव है। इस बात की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने की है। कोरोना की दूसरी वेव में संक्रमण के फैलाव की अधिक आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगो को एहतियात बरतने और मास्क पहनने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 4764 पॉजिटिव मरीज आये है। और अब 86 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 4481 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 5 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 197 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीँ आज 1157 लोगो के सेम्पल लेकर जाँच के लिए भेजे गए है।
- मरीजों की मौत के मामले में राहत
बताने योग्य है कि मंगलवार को जिले में किसी भी संकर्मित मरीज की मौत नहीं हुई है।












No comments