शिक्षा मंत्री का फैसला ..... प्रदेश के स्कूल हुए अनलॉक, 5 वी से 12 वीं तक के स्कूल कल से खुलेंगे
- सुबह 10 बजे से 3 बजे तक लगेगी क्लास, स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों का भी करना होगा सख्ती से पालन
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते लगभग 10 महीनों से बंद पड़े शैक्षणिक संस्थानों को सरकार ने अब खोलने का फैसला किया है। जिससे यह प्रतीत होता है कि प्रदेश में कोरोना ख़त्म हो गया है। बुधवार को शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने एक प्रेस नोट द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि 7 जनवरी से 5 वी से 12 वीं तक के स्कूल खोले जाएंगे। हालांकि कोरोना काल के दौरान पहले भी स्कूल खोलने की कवायद शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते स्कूल नहीं खोले गए थे।
बता दें कि पंजाब में कोरोना महामारी के संक्रमण के चलते और बिगड़ते हालातों को देखते हुए लॉकडउन लगाया गया था और 22 मार्च को पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉक डाउन के आदेश पर तमाम स्कूल कॉलेज धार्मिक स्थान और औद्योगिक संस्थानों को बन्द किया गया था।
कोरोना संक्रमण की दूसरी वेब मैं भी सुधारों को देखते हुए प्रदेश के स्कूलों को 7 जनवरी से खोलने का अब पंजाब सरकार ने फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला के इस फैसले पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सहमति जताई है। शिक्षा मंत्री ने 5 वी कक्षा से 12 वीं कक्षा तक के स्कूलों को खोलने का समय भी 10 बजे से शाम 3 बजे तक का तय किया है। और साथ ही उन्होंने कोरोना नियमों का पालन करने और एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए हैं सभी स्कूल प्रबंधकों को सेहत विभाग की हे जाए तो का सख्ती से पालन करने का कहा गया है।










No comments