कृषि कानून ...... केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश का MSP पर बड़ा बयान
- सरकार को MSP पर लिखित में देने से कोई एतराज नहीं
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
केंद्र सरकार के कृषि कानूनो का विरोध कर रहे किसानों से कुछ देर बाद सरकार की चौथे दौर की वार्ता शुरू होने वाली है। और केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि एमएसपी पर सरकार को लिखित में देने से कोई एतराज नहीं है। वहीं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फिर की किसानों से आंदोलन रोकने की अपील की है। कृषि मंत्री ने कहा कि रास्ते जाम होने से लोग परेशान हो रहे हैं।
बता दे की केंद्र सरकार से चौथे दौर की वार्ता के लिए किसान नेता सिंघु बॉर्डर से लगभग एक घंटा पहल निकल चुके हैं। कुछ ही देर में दिल्ली के विज्ञान भवन में बैठक आरम्भ हो जायगी। किसानों ने जाते हुए मिडिया से कहा कि हर बात मनवाकर ही लौटेंगे। NH-24 रोड को किसानों ने जाम कर दिया है। किसानों ने बीच सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी है।
वहीँ केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि एमएसपी पर सरकार को लिखित में देने से कोई एतराज नहीं है। सरकार खुले मन से किसानों की हर समस्या पर बातचीत करने के लिए तैयार है। लेकिन प्रदर्शन में खालिस्तानी नारे लगना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसान यूनियनों को ऐसे तत्वों को रोकना चाहिए।
सूत्रों की माने तो MSP को लेकर सरकार का रुख सकारात्मक नज़र आ रहा है। बेशक MSP खत्म नहीं होगा। लेकिन सरकार लिखित में दे सकती है। कम जमीन वाले किसानों को MSP की गारंटी मिल सकती है।










No comments