ब्रेकिंग न्यूज़

CORONA UPDATE .... फगवाड़ा से 5 संकर्मित सहित 8 नए मरीज

- डेथ रेट आया 4.07 पर , रिकवरी रेट बेहतर होकर पहुंचा 93.15 % ,4134 मरीज हुए ठीक 

- 8 अमृतसर लेब से पोसिटिव, 905 नेगटिव 

- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब  

प्रदेश में चल रही कोरोना के दूसरी वेव के दौरान बुधवार को कोरोना संक्रमण के मामलो में 8 नए केस आए है। जबकि कल 18 पॉजिटिव आये थे। दूसरी तरफ जिले में रिकवरी रेट पहले के मुकाबले कुछ बेहतर है। वहीँ डेथ रेट अब 4.07 पर  गया है। आज प्राप्त रिपोर्ट में 8 अमृतसर लेब से पोसिटिव है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना की दूसरी वेव को देखते हुए इन हालातो में सर्दी के सीजन में कोरोना संक्रमण के फैलाव की आशंका अधिक है जिस कारन प्रशासन ने लोगो को अधिक से अधिक एहतियात बरतने की सलाह दी है। 

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 4438 पॉजिटिव मरीज आये है। और अब 119 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 4134 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 12 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 181 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीँ आज 1291 लोगो के सेम्पल लेकर जाँच के लिए भेजे गए है। 
 - मौत के मामले में राहत       
बताने योग्य है कि बुधवार को जिले में किसी संकर्मित मरीज की मौत नहीं हुई है। 

 देखे लिस्ट ..........  


No comments