ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ..... पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने किसानों का समर्थन करते हुए पद्म विभूषण लौटाया

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब 

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ में दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को देखते हुए पंजाब के पूर्व सीएम और अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल ने पर्तिकिर्या देते हुए किसानों के समर्थन में अपना पद्म विभूषण लौटा दिया है।

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल जो अभी तक चुप्पी साधे बैठे थे ने वीरवार को कृषि कानूनों पर अपनी पहले पर्तिकिर्या देते हुए कहा, ''मैं जो हूं, वो जनता के कारण हूं, खासतौर पर आम किसान के कारण। आज जब उसने अपने सम्मान से ज्यादा खोया है तो ऐसे में मुझे पद्म विभूषण पुरस्कार रखने का कोई औचित्य नहीं समझ आता।''. पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राष्ट्रपति को तीन पन्ने का पत्र लिख कर दुख जताया है कि किसान कई दिनों से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

दूसरी तरफ 40 किसान संगठनों के नेताओं की सरकार के साथ विज्ञान भवन में वार्ता जारी है। और कोई सभी को  सकारात्मक निर्णय होने की उम्मीद है। सरकार की तरफ से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अध्यक्षता कर रहे हैं। मीटिंग से पहले तोमर ने भी कहा है कि किसानों से चर्चा का सकारात्मक नतीजा निकलेगा।

No comments