ब्रेकिंग न्यूज़

Corona Update .... मोहब्बत नगर वासी एक महिला सहित 6 नए केस

      डेथ रेट आया 4.20 पर , रिकवरी रेट बेहतर होकर पहुंचा 93.22 %, 3965 मरीज हुए ठीक

- 2 एंटीजन और 4 अन्य लेब से पोसिटिव  

- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब    

पंजाब में चल रहे कोरोना मामलो के दौरान सोमवार को कुछ राहत रही है और प्राप्त रिपोर्ट्स में सिर्फ 6 नए कोरोना के मामले आए है। जबकि कल 9 पॉजिटिव आये थे। दूसरी तरफ जिले में रिकवरी रेट पहले के मुकाबले कुछ बेहतर है। वहीँ डेथ रेट अब 4.20 पर आ गया है। आज प्राप्त रिपोर्ट में 2 एंटीजन और 4 अन्य लेब से पोसिटिव है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने की है। इन हालातो में सर्दी के सीजन में कोरोना संक्रमण के फैलाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगो को एहतियात बरतने की सलाह दी है। 

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 4253 पॉजिटिव मरीज आये है। और अब 109 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 3965 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 8 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 179 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।  

- मौत के मामले में राहत       
बताने योग्य है कि सोमवार को जिले में किसी संकर्मित मरीज की मौत नहीं हुई है। 

देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ........  




No comments