551वें प्रकाश पर्व पर मुहीम ...... चीमा और 'सेवा संकल्प' सोसाईटी ने सुलतानपुर में पौधे लगाते हुए मास्क बांटे
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। सुलतानपुर लोधी, कपूरथला
श्री गुरू नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के समागम को लेकर क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाकर वातावरण संभाल का संदेश देने के साथ-साथ करोना संकर्मण से बचाव के लिए मास्क पहनने के लिए जनता को प्रेरित करते हुए विधायक नवतेज सिंह चीमा और सेवा संकल्प सोसायटी के चेयरमैन हरप्रीत संधू एडवोकेट द्वारा सोमवार को गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में पौधे लगाने और लोगो मास्क बाँटने का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर विधायक चीमा ने सेवा संकल्प सोसायटी की तरफ से मानवता की कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की और पंजाब सरकार की तरफ़ से सोसायटी को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। सोसायटी के प्रतिनिधि संधु ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में आंवले का पौधा लगाके इसकी रस्मिया शुरुआत की गई है। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर भाई जर्नैल सिंह, भाई गुरप्रीत सिंह (मुख्य ग्रंथी) भाई हरजिन्दर सिंह भी उपस्थित थे।










No comments