राजू आत्महत्या मामला ...... राजू की लाइव विडिओ के आधार पर मुख्य आरोपी पर कल हो सकती है कारवाही
- पुलिस द्वारा दर्ज मामले में नामजद चारो आरोपी गिरफ्तारी से पहले अदालत की शरण में जा सकते है
- फेसबुक से लाइव विडिओ डिलीट होने पर भी पुलिस को विडिओ फुटेज मिली
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
पंजाब के कपूरथला में शुक्रवार को शालीमार बाग परिसर में पानी की टंकी से आत्महत्या करने वाले राजकुमार राजू के मामले में राजू की फेसबुक लाइव विडिओ उसकी आईडी से डिलीट होने के बाद भी पुलिस को उसकी फुटेज मिल गई है। और सोमवार को पुलिस उच्च अधियकरीओ द्वारा विडिओ अवलोकन के बाद मुख्य आरोपी पर कारवाही होना संभव होता जा रहा है। इस मामले में जहाँ एसपी डिटेक्टिव सरबजीत सिंह बाहिया ने विडिओ मिलने की पुष्टि की वहीँ सोमवार को मुख्य आरोपी पर कारवाही होने की प्रबल संभावना भी जताई है।
हालाँकि पुलिस ने पत्नी की हत्या का मामला राजू पर दर्ज करने के बाद राजू की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर चार आरोपिओ पर धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सूत्र बताते है कि चारो आरोपी गिफ्तारी से पहले अदालत की शरण में जा सकते है।
दसूरी तरफ राजू द्वारा फेसबुक लाइव की विडिओ में उसके घर बर्बाद करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा दर्ज मांमले से बाहर रखने की कवायद से चर्चा है कि मुख्य आरोपी को राजनितिक दबाव के चलते राहत दी गई है। और सबूत के लिए लाइव विडिओ न मिलने की बात कही जाती रही। लेकिन रविवार देर रात एसपी डिटेक्टिव सरबजीत सिंह बाहिया ने जहाँ विडिओ मिलने की पुष्टि की वहीँ सोमवार को उच्च अधिकारिओ से मामले बारे विचार विमर्श करने के बाद मुख्य आरोपी पर कारवाही करने की बात कही है।










No comments