Corona Update .... शिव कॉलोनी से एक महिला सहित 16 नए केस
- डेथ रेट आया 4.11 पर , रिकवरी रेट बेहतर होकर पहुंचा 92.94 % , 3884 मरीज हुए ठीक
- 2 अमृतसर से, 4 एंटीजन और 10 अन्य लेब से पोसिटिव, 248 नेगेटिव
- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
पंजाब में चल रहे कोरोना संकट दौरान सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट्स में 16 नए कोरोना के मामले आए है। जबकि कल 21 पॉजिटिव के साथ दो मरीजों की मौत भी हुई थी। वैसे जिले का रिकवरी रेट पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर हो रहा है। वहीँ डेथ रेट भी अब 4.11 पर आ गया है। आज प्राप्त रिपोर्ट में 2 अमृतसर से, 4 एंटीजन और 10 अन्य लेब से पोसिटिव और 248 नेगेटिव है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने की है। इन हालातो में सर्दी के सीजन में कोरोना संक्रमण के फैलाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगो को एहतियात बरतने की सलाह दी है।











No comments